महासमुंद : हम लोगो को गाली देता है कहकर की मारपीट.  - CG Sandesh

महासमुंद : हम लोगो को गाली देता है कहकर की मारपीट.

महासमुंद थाना अंतर्गत लकड़ी टाल डिप्पो के पास हम लोगो को गाली देता है कहकर मारपीट करने वालों पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि ओम प्रकाश चन्द्राकर किराना दुकान चलाता है. 20 दिसम्बर 2020 को ग्राम बेमचा से 09:30 बजे अपने मोटर सायकल से किराना सामान लेने महासमुन्द जा रहा था.


जहाँ वह मोटर सायकल मे पेट्रोल डालवाने उत्तम पेट्रोल पंप गया, पेट्रोल डलवा रहा था तभी साईड में नयापारा महासमुन्द निवासी दुजराम सेन व उसका लडका अपने मोटर सायकल को ओम प्रकाश चन्द्राकर के मोटर सायकल से सटा दिया, जिसे वह क्यो सटा रहा है बोला, फिर वहा से ओम प्रकाश पेट्रोल डलवा कर चला गया.

इसके बाद दुजराम सेन लकड़ी टाल डिप्पो के पास उसके पीछे से अपने मोटर सायकल से आया और उसे रूकने का इंसारा किया तो ओम प्रकाश रूका, और वे दोनो मोटर सायकल से उतर कर उन्हें हम लोगो को गाली देता है कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किये. जिससे ओम प्रकाश चन्द्राकर के बाया कान, सिर, आंख, चेहरा मे चोट लगा है दर्द हो रहा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें