बसना : खबर प्रकाशन के बाद भी बिजली विभाग ने नही ली सूद, धान ... - CG Sandesh

बसना : खबर प्रकाशन के बाद भी बिजली विभाग ने नही ली सूद, धान परिवहन में लगे ट्रकों को पार कराते समय विधुत वायर टूटकर गिरा.

सीजी संदेश डॉट कॉम ने मंजनीमाटी मार्ग में कम ऊँचाई वाले विधुत तार और ओवरब्रिज के कम ऊँचाई के बारे पहले ही खबर प्रकाशन कर बसना से गेनेकरा मार्ग मंजनीमाटी में बिजली विभाग द्वारा लगाए गए कम ऊँचाई तारो से परिवहन में लगे ट्रक और हार्वेटसर बोर मशीन एवं किसानों को हो रहा परेशानियों के बारे बताया था, कि विधुत तारो के कम ऊँचाई के वजह से परिवहन में लगे ट्रकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

धान परिवहन में लगे ट्रक ड्रायवरों और हेल्परों को बांस के सहारे विधुत वायर को ऊपर उठाकर धान से भरी ट्रकों को पार कराया जाता है, जो भारी खतरनाक कार्य है इससे धान परिवहन में लगे ट्रक में लगे मजदूर की जान कभी खतरे में आ सकती है.

सीजी संदेश डॉट कॉम ने विधुत विभाग बसना के ए.ई. बीसी सिंह को अवगत कराया गया था और समस्याओं को बताया गया था, बीसी सिंह ने देखवाने की बात भी कहा था लेकिन बिजली विभाग द्वारा सूद नही लेने के कारण एक बड़ा हादसा होते होते टला.

दरसल परिवहन में लगा ट्रक धुमाभाठा धान खरीदी केंद्र से धान लोड कर बसना तरफ आ रहा था, और मंजनीमाटी में कम ऊँचाई वाले विधुत तार के पास धान परिवहन में लगे हेल्फर और अन्य मजदूरों द्वारा विधुत को बांस के सहारे ऊपर उठाकर पार कराने की कोशिश में विधुत तार ही टूट कर नीचे गिर गया जिसमें कई लोगो की जान खतरे में आ गया था.

धान परिवहन में लगे ट्रकों द्वारा बार-बार मंजनीमाटी मार्ग में लगे कम ऊँचाई वाले विधुत से खतरा और परेशानी बना हुआ है, मामले में ए.ई. बीसी सिंह ने कहा कि अभी फिलहाल मंजनीमाटी में टूटे हुए विधुत तार को सुधार किया गया है और जल्द ही क्षेत्र में कम ऊँचाई वाले विधुत तार को ऊपर करवाया जाएगा.


अन्य सम्बंधित खबरें