महासमुंद : सरकार के दो वर्ष पर आधारित विकास प्रदर्शनी, अधिका... - CG Sandesh

महासमुंद : सरकार के दो वर्ष पर आधारित विकास प्रदर्शनी, अधिकारी-कर्मचारियों के साथ युवा वर्ग ने खास रूचि दिखाई

छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियांे पर आधारित गढ़बों नवा छत्तीसगढ़ छायाचित्र विकास प्रदर्शनी आज महासमुंद जिले के विकासखण्ड मुख्यालय बागबाहरा में लगाई गई। यह एक दिवसीय प्रदर्शनी जनपद पंचायत बागबाहरा परिसर पर लगाई गई थी, जिसे लोगों ने खूब सराहा। प्रदर्शनी में राम वनगमन पर्यटन परिपथ का विकास, गाय-गौठान-गोबर ने बदली गाॅव की तस्वीर, डाॅ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, नरवा, गरवा, घुरवा अउ बाड़ी, गढ़कलेवा, वनोपज, सार्वभौम पीडीएस के साथ ही मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना आदि आकड़ों सहित दर्शाया गया है। प्रदर्शनी में अधिकारी-कर्मचारी के साथ-साथ युवा वर्ग ने खास रूचि दिखाई।


मालूम हो कि जिला मुख्यालय महासमुन्द में आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने इसी माह के 27 दिसम्बर को किया था। प्रदर्शनी में राज्य सरकार के विभिन्न योजना और जन कल्याण योजना पर आधारित पुस्तक और पाॅम्प्लेट का भी वितरण किया जा रहा है। जिले के सभी विकासखण्डों में आम जनता को सरकारी योजनाएं बतानें और उनका लाभ उठानें के लिए एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी स्थल पर निःशुल्क प्रचार सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें