पटेवा : अनियंत्रित होकर पेड़ मे टकरा जाने से हुई थी मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला.
पटेवा थाना अंतर्गत ढांक के पास अनियंत्रित होकर पेड़ मे टकरा जाने से 15 मई 2019 को एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
15 मई 2019 को अविनाश कुंजाम अपने मामा के यहां शादी में आया था और अपने मौसी को लेने के लिये मोटर सायकल क्रमांक CG06 P 4226 से तेलीबांधा से झलप अपने मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए चन्द्राकर पोल्ट्री फार्म ढांक के पास रोड किनारे लगे सेन्हा पेड़ मे अनियंत्रित होकर टकराकर गिर गया.
जिससे चालक अविनाश कुंजाम के सीने एवं पेट मे अंदरूनी चोट आने से ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल तुमगांव ले गये थे उचित ईलाज के लिए रिफर करने पर मेकाहारा अस्पताल रायपुर ले गये जहां डक्टर द्वारा अविनाश कुंजाम की मृत्यु होना बताया गया. जिसपर आरोपी वाहन चालक के अविनाश कुंजाम पिता संजय कुंजाम के विरूद्ध अपराध धारा 304(A) भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया.