महासमुंद : जीवतरा नदी किनारे अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

महासमुंद : जीवतरा नदी किनारे अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त

महासमुंद पुलिस ने 22 दिसंबर 2020 को शराब रेड एवं जुआ रेड कार्यवाही के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर एक व्यक्ति को ग्राम जीवतरा नदी किनारे अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखे हुये पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि जीवतरा नदी किनारे के पास पहुंचने पर एक व्यक्ति, जो अवैध महुआ शराब बिक्री करने वास्ते रखा था. उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. पुलिस ने आरोपी का नाम कुमार कमार पिता देउर कमार उम्र 50 वर्ष, जीवतरा थाना महासमुन्द का रहने वाला बताया गया है. जिसके पास से एक सफेद रंग के प्लास्टिक जरिकेन के अंदर 4 लीटर देशी महुआ शराब भरी हुई किमती 400 रूपये को जप्त कर आरोपी कुमार कमार पिता देउर कमार उम्र 50 वर्ष जीवतरा थाना व जिला महासमुन्द का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें