बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष श्रीमती दुबे ने बालक आश्र... - CG Sandesh

बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष श्रीमती दुबे ने बालक आश्रम बिहाझर का किया औचक निरीक्षण

महासमुंद 23 दिसम्बर 2020/ छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग रायपुर के अध्यक्ष श्रीमती प्रभा दुबे विगत दिनों महासमुन्द जिले के प्रवास पर थी। इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित पंजीकृत बालगृह श्रीकृष्ण अग्रवाल सेवा केन्द्र बालक आश्रम बिहाझर, बागबाहरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्था के कर्मचारियों से संस्था के व्यवस्था के बारें में विस्तारपूर्वक जानकारी ली तथा बच्चों से मिलकर कोविड-19 के बचाव एवं अन्य विषय पर चर्चा किया गया। संस्था की व्यवस्था को देखकर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की। बच्चों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत उन्होंने विश्राम गृह बागबाहरा में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, अपशिष्ट संग्राहक के लिए कार्ययोजना तैयार करने के लिए विशेष पहल किए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसी विशेष जनजाति के लोगों के द्वारा भिक्षावृत्ति, अपशिष्ट संग्राहक की जाती है तो उनके मुखिया से सम्पर्क कर समझाईश दिए जाने व ऐसे कामों में लिप्त बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़नें को कहा।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें