अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले 11 लोगों पर कार्यवाही, 318 बोरा धान जप्त
जिले में अब तक 7148 बोरा धान अर्थात् 2852.2 क्विंटल धान एवं 06 वाहन जप्त
जिला खाद्य अधिकारी नीतिश त्रिवेदी ने बताया कि आज जिले में 11 प्रकरणोें पर 318 बोरा धान अर्थात् (127.2 क्विंटल) धान जप्त किए गए। उन्होंने बताया कि इनमें बसना तहसील केे ग्राम अरेकेल निवासी दुलोमणी साव से 50 बोरी धान जप्त किया गया। इसी तरह सरायपाली तहसील के अंतर्गत ग्राम नवागढ़ के हरिहर साहू से 25 बोरी धान जप्त किया गया। इसके अलावा महासमुंद तहसील के अंतर्गत ग्राम बनपचरी के अभय राम से 40 बोरी धान एवं अनिल चन्द्राकर से 40 बोरी धान, ग्राम सरईपाली के गौतम दीवान से 25 बोरी, ग्राम भटगांव के पंचराम दीवान से 25 बोरी एवं दिलीप कुमार साहू से 25 बोरी धान जप्त किया गया हैं।
इसके अलावा बागबाहरा तहसील के अंतर्गत ग्राम भोथा निवासी देवकुमारी से 18 बोरी एवं शीतल प्रसाद तिवारी से 25 बोरी धान तथा पिथौरा तहसील के ग्राम लिमरदा निवासी दीपक अग्रवाल से 25 बोरी एवं ग्राम बरेकेल (पिरदा) निवासी जयदेव साहू से 20 बोरी अवैध धान भंडारण करने पर जप्त कर कार्रवाई की गई। त्रिवेदी ने बताया कि अब तक जिले में कुल 128 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें 7148 बोरा धान अर्थात् 2852.2 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 06 वाहन भी शामिल हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें