स्टार इलेवन क्रिकेट क्लब अमरकोट द्वारा आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन..
मुख्य अतिथि किसान कांग्रेस के महामंत्री पुष्पेंद्र पटेल एवम विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत अमरकोट के सरपंच प्रतिनिधि दिनेश पटेल की गरिमामयी उपस्तिथि में हुआ। फाइनल मैच में करराभौना(भंवरपुर)की टीम ने तेंदुआ (सालर)की टीम को 43 रनों से पराजित कर टूर्नामेंट की विजेता टीम बनी। प्रथम पुरस्कार 10000 रु व शील्ड, द्वितीय पुरुस्कार 5000 रु व शील्ड तृतीय पुरुस्कार 2000 रु और चतुर्थ पुरुस्कार 1000 रु रखी गयी थी।
मेन आफ द मैच नवरतन, बेस्ट बॉलर डिलेस्वर, बेस्ट केचर कमल और बेस्ट बैट्समैन भोला को प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक नीलाम्बर पटेल, तुलाराम पटेल , छबिलालपटेल, टेकराम पटेल, दीपक पटेल, महराज पद्मलोचन त्रिपाठी, टिकनू पटेल, मनोज पटेल, निर्मल मेहेर, टिंकू पटेल, जगदीश पटेल, चन्द्रशेखर पटेल, तुलसी साहू, अजय साहू, जीवन पटेल, राजकुमार सेठ, पिंकेश मेहेर, रिंकू यादव, सुनील सेठ विशेष रूप से उपस्थित थे। मंच संचालन मुख्य सलाहकार जितेंद्र पटेल के द्वारा किया गया।