1 दिसंबर को धान बेचने वाले किसानों का पैसा खातों में नहीं आने से हो रही परेशानी - अशवंत तुषार साहू.
किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने महासमुंद विधानसभा केंद्र के मरोद मंडी का दौरा कर निरीक्षण कर जायजा लिया. किसान नेता अशवंत तुषार साहू से किसानों ने बातचीत कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया.
किसानों ने बताया कि बरदाने की कमी को लेकर प्रत्येक दिन 1000 कुंटल धान की खरीदी किया जा रहा, जिससे किसानों को टोकन की संबंधित समस्या का सामना करना पड़ रहा है. 1 दिसंबर को धान बेचने वाले किसानों का उनके खाते पैसा पैसा ना मिलने से उन्हें बैंकों का चक्कर काटने जैसे समस्याओं से जूझना पड़ रहा है.
इस दौरान अशवंत तुषार साहू से साथ प्रमुख रूप से किसान डॉक्टर सोहन साहू, महेश साहू , जगदीश सिंह ठाकुर, रमेश पटेल, राजेंद्र, किस लाल साहू, गोल्डी साहू, मुकेश निषाद, सेवक राम निषाद, देखु साहू, पूसाराम साहू, हलधर पटेल, दीपक वैष्णव और अन्य के साथ उपस्थित थे.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें