बसना : रोहिना के डीपापारा में पानी की समस्या को देखते हुए करवाया गया नलकूप खनन.
ग्राम पंचायत रोहिना के डीपापारा में पानी की समस्या को देखते हुए खेल मैदान के समीप वार्ड क्रमांक छह में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा नलकूप खनन करवाया गया है।
नलकूप खनन पूर्व सरपंच प्रतिनिधि चूड़ामणि साहू द्वारा पूजा अर्चना की गई। उन्होंने बताया कि नलकूप में जल्द ही हैंडपंप स्थापित किया जाएगा ताकि मोहल्ले वासियों की पानी की समस्या से निजात मिल सके। पुराने हैंडपंपों का जल स्तर लगातार गिरने के चलते मोहल्लेवासियों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ता था। बंद पड़े नल जल योजना को फिर से चालू करने एवं वार्ड क्रमांक 3 में पंचायत की ओर से नलकूप खनन कर हैंडपंप स्थापित करने से बहुत हद तक पेयजल की समस्या से मुक्ति मिली है।
इस अवसर पर भगवानो बेहरा, करमू लाल साहू, पंच विजय राणा, जयकृष्ण नेताम,कमलेश साहू, मधुसूदन सेठ, मनोरंजन साहू, हीरालाल साहू, उग्रसेन यादव, रामसिंह सेठ, कुनू सेठ,ताराचंद गोरियर, अमित यादव आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।