राइस मिल संचालक के ख़िलाफ शिकायत, किराए में दिये ट्रक को जबरि... - CG Sandesh

राइस मिल संचालक के ख़िलाफ शिकायत, किराए में दिये ट्रक को जबरिया रखकर नोटरी में हस्ताक्षर कराने का बनाया जा रहा दबाव, जान से मारने की दे रहा धमकी.

बसना थाना अंतर्गत शिवशंकर राइस मिल के संचालक के खिलाफ किराए में दिए हुए ट्रक को जबरिया रखकर नोटरी में हस्ताक्षर करवाने की शिकायत कुंदन प्रसाद सिन्हा निवासी ब्लदीडीह ने किया है.

शिकायत के अनुसार कुंदन प्रसाद सिन्हा ने अपने परिवार के भरण पोषण के लिए एचडीवी फाइनेंस कम्पनी से ट्रक नम्बर CG 04 JA 5771 फाइनेंस करवाया था. जो बाजार में उतार चढ़ाव के चलते नही चला पा रहा था. सिन्हा ने ट्रक को किसी और किराए में देने की बात घर वालो को बोल कर रखा था तो घर वालो ने उसे किराए में देने की इजाजत दी.

इसके बाद कुंदन सिन्हा ने बरोली निवासी शिव शंकर राइस मिल के संचालक को अपनी ट्रक प्रतिमाह 55 हजार रुपये किराए की दर से उक्त ट्रक को राजेश पटेल के सुपुर्द किया था.

कुंदन प्रसाद सिन्हा ने बताया कि वह 21  दिसंबर 2019 को अपने ट्रक को किराए के रूप में दिया था, जिस ट्रक से 05 अक्टूबर  2020 को एक आदमी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी.

शिकायत में बताया गया है कि जब कुंदन प्रसाद सिन्हा द्वारा किराए के राशि के लिए जब राजेश पटेल के पास गया तो राजेश पटेल द्वारा दुर्घटना दिनांक के पूर्व 2 लाख कुल राशि चेक के माध्यम से किराए का पैसा दिया था,  बीच बीच मे राजेश पटेल द्वारा 5 हजार 10 हजार के रूप में उसे 2 लाख 15 हजार रु दिया गया था.


जिसके बाद आज दिनांक तक राजेश पटेल द्वारा किराए का राशि नही दिया जा रहा है और ना ही शिकायतकर्ता को उसका ट्रक वापिस किया जा रहा है. इस बीच अब फाइनेंस कम्पनी द्वारा शिकायतकर्ता सिन्हा को बार-बार फोन आ रहा है. तथा उसे घर मे फाइनेंस कम्पनी द्वारा कर्मचारियो को भेजा जा रहा है, जिससे शिकायतकर्ता मानसिक तनाव में है.

शिकायतकर्ता ने बताया कि राजेश पटेल द्वारा उसे धोखे में रखकर धमकी दिया जा रहा है कि तुम नोटरी के कागजात पर हस्तक्षार करो नही तो तुम्हे जान सहित मरवा दूंगा, और यह कहकर दबाव बनाया जा रहा है.

कुंदन सिन्हा ने शिकायत करते हुए बताया है कि फाइनेंस कम्पनी और राजेश पटेल से वह परेशान हो गया है, राइस मिल के संचालक राजेश पटेल को ट्रक और पैसा मांगने पर कहा जाता है कि एक दुर्घटना तो करवा चुका हूं 2 तीन दुर्घटना करवा कर तुम्हे औऱ तुम्हारे परिवार को जेल भेजवा दूंगा कहकर धमकी देता है. जिसकी शिकायत पीड़ित ने बसना थाना में करते हुए न्याय का गुहार लगाया है.

बसना टीआई लेखराम ठाकुर ने बताया कि मामले में शिकायत किया गया है, जिसपर राजेश पटेल को बयान के लिए बुलाया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें