बसना : 21 दिवसीय पीसीएस क्वालिफायर मैच का शुभारंभ : शहीद चंदन सिंह खेल मैदान नवागांव में चल रहा है कार्क बाल क्रिकेट प्रतियोगिता
पीसीएस क्वालिफायर मैच का शुभारंभ बारडोली में 23 दिसंबर बुधवार को हुआ। शहीद चंदन सिंह खेल मैदान नवागांव में आयोजित कार्क बाल से खेले जाने वाले इस स्पर्धा में प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे । 21 दिन तक चलने वाले इस स्पर्धा का समापन 12 जनवरी को होगा। मुख्य अतिथि के रुप में उद्घाटन अवसर पर बारडोली ग्राम पंचायत के सरपंच नीलसाय जगत, फुलझर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप, साख सहकारी समिति बारडोली के अध्यक्ष प्रदीप पटेल, पीसीएस कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश जगत ने मैदान में पूजा करते हुए फुलझर क्रिकेट संघ का ध्वजारोहण कर इसकी शुरुआत की।
उद्घाटन अवसर पर शो मैच मैच बारडोली एवं लिमदरहा के मध्य खेला गया। अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर फुलझर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष धनु्र्जय कश्यप ने सभी खिलाड़ियों को खेल कौशल दिखाने एवं अनुशासन के साथ के पीसीएस के नियमों के तहत खेलने की अपील की। इसके अलावा आयोजन समिति प्रिंस क्लब बारडोली के सद्स्यों को इतने बड़े आयोजन की जिम्मेदारी उठाने के लिए धन्यवाद दिया।
पीसीएस कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश जगत ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस 40 टीमों में से सर्वोच्च आने वाले आठ टीमों को फुलझर कप क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा । उन्होंने बताया की प्रतिवर्ष आठ टीमों को फुलझर कप एवं चैलेंजर ट्रॉफी में क्वालीफाई करने हेतु मौका दिया जाता है। इसलिए इस मैच का विशेष महत्व बताया। इस दौरान ग्राम बारडोली नवागांव के कई गणमान्य नागरिक डिग्रीलाल डडसेना, किशनलाल नाग, हेमलाल सेठ तथा अंतर्यामी , मनोज, अखिलेश, बसंत सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
