महासमुंद : कोविड-19 टीकाकरण और जिला सलाहकार समिति की बैठक 26 को
कलेक्टर कार्तिकेया गोयल की अध्यक्षता में कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में तृतीय साप्ताहिक डीटीएफआई (डिस्ट्रीक्ट टास्क फोर्स फाॅर इम्युलाईजेशन) एवं बीटीएफआई (ब्लाॅक टास्क फोर्स फाॅर इम्युलाईजेशन) की बैठक शनिवार 26 दिसम्बर को सायं 3ः30 बजे से शुरू होगी। बैठक कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित होगी। जिले के सभी विकासखण्डों केे खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक अपने विकासखण्ड के जनपद पंचायत में आॅनलाईन के माध्यम से शामिल होंगे।
इसी दिन इस बैठक के बाद स्वास्थ्य विभाग की एक और पीसीपीएनडीटी अंतर्गत गठित जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित होगी। बैठक का समय सायंकाल 4ः30 बजे रखा गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने समिति के सभी सदस्यों को समय पर उपस्थित होने हेतु कहा है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें