महासमुंद : कोविड-19 टीकाकरण के लिए हितग्राहियों की सूची तैया... - CG Sandesh

महासमुंद : कोविड-19 टीकाकरण के लिए हितग्राहियों की सूची तैयार कर दावा-आपत्ति एनआईसी के विभागीय पोर्टल में अपलोड

31 दिसम्बर तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में दावा प्रस्तुत किया जा सकता है

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 टीकाकरण के लिए हितग्राहियों की सूची तैयार कर दावा-आपत्ति के लिए एनआईसी महासमुन्द के विभागीय पोर्टल www.mahasamund.gov.in  में अपलोड किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि हितग्राहियों द्वारा दावा-आपत्ति सूची का अवलोकन कर 31 दिसम्बर 2020 तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में कार्यालयीन समय में दावा प्रस्तुत कर सकते है। इसके अलावा कार्यालय कलेक्टर महासमुन्द, मुख्य नगर पालिका अधिकारी महासमुन्द, कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास महासमुन्द, में अवलोकन के लिए रखा गया है। साथ ही विकास खण्ड स्तर पर कार्यालय विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी, कार्यालय नगर पंचायत, कार्यालय परियोजना अधिकारी एवं कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व ) में भी अवलोकन किया जा सकता है। 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें