पटेवा : ग्राम गुडेलाभांठा में 40 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

पटेवा : ग्राम गुडेलाभांठा में 40 लीटर महुआ शराब जप्त.

पटेवा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम गुडेलाभांठा भेलवा डोंगरी जंगल में छिपाकर रखे शराब को ग्राम पचरी के सुनील लहरे लेने के लिये गया हुआ है.


पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर शराब रेड कार्यवाही किया, जहाँ पुलिस को आरोपी सुनील लहरे पिता संतराम लहरे उम्र 20 वर्ष, पचरी थाना पटेवा के कब्जे से एक 20 लीटर वाली प्लास्टिक डिब्बा एवं एक 20 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी कुल 40 लीटर महुआ शराब रखा मिला. जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें