महासमुंद : संजय कानन गार्डन के पास 9 किलो मादक पदार्थ गांजा ... - CG Sandesh

महासमुंद : संजय कानन गार्डन के पास 9 किलो मादक पदार्थ गांजा जप्त.

महासमुन्द पुलिस को मुखबीर सूचना मिली की एक व्यक्ति एक सफेद रंग की KUV 100 महिन्द्रा कार क्र0 OD 26 C 4198 मे खरियार रोड उडिसा से कार्टून मे भरकर अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर रायपुर की ओर लेकर जा रहा है.

जिसपर पुलिस संजय कानन गार्डन NH 353 मेन रोड की ओर घेराबंदी कार्यवाही हेतु रवाना हुआ. जहाँ कुछ देर पश्चात बागबाहरा की ओर से मुखबीर के बताये अनुसार एक व्यक्ति सफेद रंग की महिन्द्र KUV100 कार क्र0 OD 26 C 4198 मे आ रहा था. जिसे पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर रोका गया.

पुलिस ने बताया कि उस ब्यक्ति से नाम पता पूछने पर वह गोल मोल जवाब देते हुये घबराने लगा जिससे हिकमत अमली से पूछताछ करने पर अपना नाम पता मो0अमीन शेखानी पिता मो0हारून शेखानी उम्र 37 वर्ष निवासी वार्ड न0 13 खरियार रोड जिला नुवापाडा उडिसा का रहने वाला बताया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी मो0अमीन शेखानी के कब्जे से बरामद कुल मादक पदार्थ गांजा 9.300 किग्रा0 कीमती 93000/रूपये, वाहन क्र0 OD 26 C 4198 कीमती 300000/ तीन लाख रूपये ,एक नग Vivo कंपनी का मोबाईल फोन कीमती 8000/रूपये नगदी रकम 100/ रूपये कुल कीमत 4,01,100/रूपये को जप्त किया गया. तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 20(B) NDPS Act का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें