पटेवा : दशगात्र के कार्यक्रम को लेकर मारपीट. - CG Sandesh

पटेवा : दशगात्र के कार्यक्रम को लेकर मारपीट.

थाना पटेवा अंतर्गत ग्राम सिंधौरी में दशगात्र के कार्यक्रम को लेकर मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि देवसिंह राजपूत 24 दिसम्बर 2020 के दोपहर 03-00 बजे उसके रिश्तेदार मोहर सिंह राजपूत के घर ग्राम सिंधौरी में पकबंधी का कार्यक्रम था. कार्यक्रम शुरू होने से पहले रेख सिंह राजपूत द्वारा मोहर के समधी को बुलाने के लिये बोले तो देवसिंह राजपूत ने बोला उनका तबियत खराब है वो चला गया है, पगबंधी का कार्यक्रम दशगात्र के दिन करते है बोलने पर रेख सिंह राजपूत आवेश में आकर तुम्हे क्या करना है दशगात्र के दिन कराये या आज कहकर उसे मां बहन की अश्लील गाली गलौज करने लगा.

जिसे देवसिंह द्वारा मना करने पर क्या कर लेगा कहकर देवसिंह राजपूत को धक्का देकर जमीन में गिरा दिया तथा हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट किया है. मारपीट लडाई झगडा को कमल सिंह राजपूत, बीरसिंह राजपूत बीच बचाव कर छुडाये है मारपीट से उसके दाहिने आंख के भव के पास एवं शरीर में दर्द हो रहा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें