बसना : मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्कर, पूछताछ ... - CG Sandesh

बसना : मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्कर, पूछताछ में पता चला दुधिपाली के पास की थी 50 हजार की उठाईगिरी.

25 दिसंबर को बसना पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर कि पदमपुर उडिसा की ओर से छत्तीसगढ़ में अवैध गांजा परिवहन करने वाले को बसना थाना के सामने नाकाबंदी कर पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी शिब प्रधान पिता अनम प्रधान उम्र 34 साल, कोदला ईनाम बेलपडा थाना कोदला जिला गंजाम उड़ीसा, एक सील्वर रंग की अपाचे मो0सा0 क्र0 OD 25 J 1378 में अवैध गांजा परिवहन करते पकडा गया. जिसके कब्जे से  अपाचे मो0सा0 क्र0 OD 25 J 1378 कीमती 80,000 रूपये,  अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 5.990 कि0ग्रा0 कीमती 59,900 रूपये एवं नगदी रकम 500 रूपये जुमला कीमती 1,40,400 रुपये को जप्त कर अपराध धारा 20(ख) नार0 एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है.

पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि विगत डेढ़ माह पूर्व छत्तीसगढ़ में गांजा बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाशने अपने साथी दिलीप दास के साथ आया था, तथा  ग्राहक नही मिलने पर स्टेट बैंक बसना के पास रेकी कर रहे थे.

जहाँ एक व्यक्ति स्टेट बैंक बसना से रकम निकालकर बैग सहित डिक्की में रखा जिसे उन्होंने देखकर पीछा किया. दोनों आरोपी बसना से करीब 3-4 किमी दूर पदमपुर रोड में रकम रखे व्यक्ति रोड किनारे मोसा0 को खड़ी कर लघुशंका जाते समय मोसा0 की डिक्की से बैग सहित 50 हजार रुपये एवं बैग में रखे कुछ कागजात, शील को लेकर चोरी कर भाग गए. पुलिस ने कथन के आधार पर आरोपी को रिमांड पर भेजा है.

आपको बता दें कि 9 नवम्बर को करीब 11.00 बजे भारतीय स्टेट बैंक बसना से प्राथमिक शाला बंसुला के प्रधान पाठक रमेशचंद्र शर्मा 50,000 /- रूपये निकालकर हैण्ड बैग में डालकर मोटर सायकल के डिक्की में रखकर अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 K 2039 से ग्राम दूधीपाली जा रहे थे. तभी उनकी रकम दुधिपाली के पास चोरी हो गयी थी.


अन्य सम्बंधित खबरें