पटेवा : ग्राम पचरी से 8 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

पटेवा : ग्राम पचरी से 8 लीटर महुआ शराब जप्त.

पटेवा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पचरी का दीपक लहरे गुडेला तालाब पार बरगद झाड के पास एक झोला में महुआ शराब रखकर खडा है. जिसपर पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान पर शराब रेड कार्यवाही किया, तो आरोपी दीपक लहरे पिता भानूप्रताप लहरे उम्र 20 साल साकिन पचरी थाना पटेवा के कब्जे से एक पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में 04 लीटर महुआ शराब 800 रूपये रखे मिलने पर उक्त शराब को जप्त कर सीलबंद किया गया.


इसी तरह मुखबीर से सूचना मिला कि सेउक राम कुर्रे भांठापारा में बोरिंग के पास बागबाहरा रोड ग्राम पचरी एक झोला में महुआ शराब रखकर खडा हुआ है, जिसपर पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान पर शराब रेड कार्यवाही किया. जहाँ आरोपी सेउक राम कुर्रे पिता स्व शाखाराम कुर्रे उम्र 56 साल साकिन पचरी थाना पटेवा के कब्जे से एक पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में 04 लीटर महुआ शराब किमती 800 रूपये रखे मिलने पर उक्त शराब को जप्त किया गया.

उपरोक्त मामले में पुलिस ने आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें