महासमुंद : नशे की हालत में मोटरसायकल से मारी ठोकर, महिला की ... - CG Sandesh

महासमुंद : नशे की हालत में मोटरसायकल से मारी ठोकर, महिला की मौत.

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम शेरगांव मुर्गी दाना मिल के पास में नशे के हालत में लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारने से एक महिला की मौत हो गयी. जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि 24 दिसम्बर 2020 को शाम करीबन 07:30 पून्नी बाई विभार पति मनोहर लाल विभार गांव की अन्य महिला पानबाई ध्रुव, गीताबाई नायक, अमृत बाई दीवान, अनुसूईया बाई दीवान की साथ मिलकर गांव से लगे आदेश्वर राईस मिल में मजदूरी करके घर जा रही थी. इस दौरान उन्हें योगेश साहू ने अपनी मोटर सायकल से तेज लापरवारी पूर्वक से चलाकर मुर्गी दाना मिल के पास एक्सीडेंट कर दिया.

इस एक्सीडेंट से पून्नी बाई विभार और उसके साथ अन्य लोग घायल हो गयी जिसे 108 गाड़ी सभी को उठाकर सोहम हास्पिटल ले गये थे.


इसके बाद पून्नी बाई विभार का भाई गिरधारी लाल अपस्पताल में जाकर अपनी बहन पून्नी बाई से पूछा तब बताई कि वो पांचों मिल से काम कर वापस घर जा रहे थे तब मुर्गी दाना मिल के पास गांव का ही लड़का योगेश साहू नशे के हालत में अपनी मो0सा0 को तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट किया. जिससे सिर चेहरा पैर एवं बदन में चोटे आई है साथ में चल रही महिला पानबाई, गीताबाई, अमृत बाई को भी चोटे आई है, सभी लोग घायल थे तब किसी ने 108 को बुलाकर उन लोगों को अस्पीताल लेकर आये.

बताया गया कि योगेश साहू उसके मो0सा0 का नंबर CG 06 G 8590 को तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर गंभीर चोट पहुंचाया है जिससे पून्नी बाई विभार की सिर चेहरा पैर और बदन में चोटे आई और ईलाज के दौरान मौत हो गई है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोटर साइकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें