बसना : सचिव संघ ने मांगा शासकीय कर्मचारी का दर्जा, कलम बन्द ... - CG Sandesh

बसना : सचिव संघ ने मांगा शासकीय कर्मचारी का दर्जा, कलम बन्द कर की अनिश्चित कालीन हड़ताल.

छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ प्रांत के आवाहन पर बसना सचिव संघ ने 26 दिसंबर 2020 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है. सचिव संघ ने स्थानीय जिला प्रशासन को भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए शासकीय कर्मचारी का दर्जा एवं वेतन में बढ़ोतरी किए जाने की मांग की है.

बसना सचिवो की मांग है कि पंचायत सचिव शासन के लगभग 29 विभागो का कार्य संपादन करता है. शासन के अधिकतर क्रियावन्य पंचायत सचिव के माध्यम से किया जाता है. लगभग 25 वर्षो के सेवा कार्यकाल के दौरान सरकारो द्वारा हमेशा उदासीनता एवं दोहरीनीति अपनाते आ रही है. आज पर्यन्त तक उचित वेतन नही मिल रहा है, जिसके साथ परिवार को 2 वक्त की रोटी के साथ बच्चो की सही शिक्षा देने में दिक्कतें आती है.

बसना सचिव संघ ने कहा कि जब तक शासकीय कर्मचारी का दर्जा और उचित वेतनमान निर्धारित नही किया जाता है तब तक क्रमबद्ध ढंग से बेमुद्दत हड़ताल पर रहेंगे.

बसना जनपद पंचायत के सामने सचिव संघ हड़ताल पर बसना सचिव संघ के अध्यक्ष नरेश कुमार पटेल,  संरक्षक जयलाल पटेल,  देवधर चौहान, सुभास पटेल, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार नंद, सचिव ताजेस साहू,  कोषाध्यक्ष ललित भोई,  सलाहकार, मतंग पटेल, बाबूलाल पटेल, कैलाश साव, मीडिया प्रभारी  लक्ष्मीनारायण दास, छोटेलाल चतुर्वेदी, देवेंद्र चौधरी, सूरज निसाद, युवराज मांझी, रथलाल यादव , निम्नकर पटेल अम्बिका साव , यसोदा चौधरी , दीनदयाल , सुकलाचरण चौहान , मेघनाथ पटेल,  देवराज चौधरी, सरिता पटेल आदि उपस्थित रहे.


अन्य सम्बंधित खबरें