पटेवा : ग्राम खट्टा में 18 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त. - CG Sandesh

पटेवा : ग्राम खट्टा में 18 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त.

पटेवा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम खट्टा का एनकिशोर बंछोर नाम का व्यक्ति कोकडी जाने वाला रास्ता नाला किनारे ग्राम खट्टा में अवैध शराब बिक्री हेतु रखा है.


पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर नाला किनारे ग्राम खट्टा के पास दबिश दिया, जहां एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया. उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम एनकिशोर बंछोर पिता दीपक बंछोर उम्र 25 साल साकिन खट्टा थाना पटेवा का रहने वाला बताया जिसके पास रखे एक कपडा थैला में 18 पौवा गोआ स्पेशल व्हिस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक में 180-180 ml भरी हुई जुमला 3240 ml किमती 2160 रूपये का शराब रखे मिला. जिसे जप्त कर धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.




अन्य सम्बंधित खबरें