महासमुंद : मोहल्ले में आने जाने की बात को लेकर धारदार हथियार से हमला.
थाना महासमुंद अंतर्गत सुभाष नगर में मोहल्ले में आने जाने की बात को लेकर धारदार हथियार से हमला व जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया है.
27 दिसम्बर 2020 को प्रज्वल उपाध्याय अपनी नानी के यहां स्वीपर मोहल्ले गया हुआ था कि उसी समय वापस आते समय करीबन रात्रि 09.30 बजे झंडा चौक सुभाष नगर पहुंचा था. जहां स्वीपर कलोनी का रहने वाला कैलास स्वीपर आया और उसे मा बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगा तथा जान से मारने की धमकी देने लगा और कहने लगा की इस मोहल्ले में तेरा आना जाना बहुत है, तू यहा आना जाना बंद कर दे वरना तुझे जान से मार दूंगा कहते हुये कैलास ने उसे किसी धारदार हथियार से उसके दाहिने जांघ पर मारकर उसे चोट पहुंचाया है जिससे उसके दाहिने जांघ से खून निकलने लगा उक्त घटना को वहां पर खडा सिद्धू ने देखा एवं बीच बचाव किया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 324-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.