महासमुंद : बेलसोंडा  की सरपंच विकास के साथ साथ रक्तदान के लि... - CG Sandesh

महासमुंद : बेलसोंडा की सरपंच विकास के साथ साथ रक्तदान के लिए भी लोगो को करती है प्रेरित

ग्राम पंचायत बेलसोंडा  की सरपंच भामिनी पोखन चंद्राकर गांव की चहुमुंखी एवम् बहुमुंखी विकास के साथ साथ रक्तदान के लिए भी लोगो को प्रेरित करती है. इसी क्रम में उन्होंने आज उनके निर्देशन में जिला अस्पताल महासमुंद मे भर्ती हुए ग्राम चिखली निवासी बालकदास मानिकपुरी की बेटी सुमन मानिकपुरी 17 वर्ष को गांव के युवकों के द्वारा रक्तदान करवाया गया.

विदित है कि सरपंच चंद्राकर ने पंचायत में शपथ ग्रहण करते हुए इस बात की भी शपथ ली थी कि वे प्रतिवर्ष कम से कम 25 लोगो के लिए रक्तदान करने के लिए अपने समर्थको को प्रेरित करेंगी तथा इसके लिए उन्होंने बकायदा श्रीराम रक्तदान महादान के नाम से एक व्हाट्सअप ग्रुप भी बनाई है.

जब भी किसी को निःशुल्क रक्त की आवश्यकता होती है तो इस ग्रुप के माध्यम से समथको द्वारा तत्काल व्यवस्था की जाती है.

आज दिनांक 28/12/2020 को सरपंच की भांजा तेजेस्वर चंद्राकर, पंचायत कर्मचारी रविन्द्र धीवर एवम् जनसेवक चेतन देवांगन द्वारा सरपंच चंद्राकर के निर्देशानुसार कुमारी सुमन मानिकपुरी को निःशुल्क रक्तदान किया गया।

इस कार्य मे राजेन्द्र साहू (साहू फोटो स्टूडियो) तथा टीकम चंद्राकर का विशेष सहयोग रहा। इस अभियान मे सरपंच चंद्राकर के कट्टर समर्थक प्रीतम साहू प्रेमलाल साहू, हीरालाल साहू एवम् विष्णु धीवर द्वारा सबसे पहले रक्तदान दिया गया.

श्रीमती चंद्राकर ने बताया कि सभी कार्यों में उनके उपसरपंच हुलसी जितेंद्र चंद्राकर तथा अन्य पंचों का विशेष योगदान रहता है. अभी तक कुल 16 लोगो को रक्तदान किया जा चुका है. इन सभी रक्तदान दाताओं को सरपंच चंद्राकर द्वारा 26 जनवरी को सम्मान भी दिया जाएगा.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें