महासमुंद : जिला स्तरीय एवं समन्वय समिति का गठन  - CG Sandesh

महासमुंद : जिला स्तरीय एवं समन्वय समिति का गठन

राज्य शासन के गृह विभाग के निर्देश के अनुपालन में जिलें में स्वापक औषधि मनः प्रभावी पदार्थों के अनाधिकृत व्यवसायियों पर व्यापक और प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला स्तर पर जिला स्तरीय एवं समन्वय समिति का गठन किया गया है। जिसके अध्यक्ष कलेक्टर कार्तिकेया गोयल है। 

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, वनमण्डलाधिकारी श्री पंकज राजपूत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ एन.के. मंडपे, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक संगीता सिंह, जिला आबकारी अधिकारी दिनकर वासनिक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक जे.के. सिंह सदस्य होंगे। इसके अलावा खाद्य एवं औषधि प्रसाधन विभाग के जिला अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। समिति द्वारा जिले में नशीली दवाओं के दुरूपयोग एवं तस्करी के परिदृश्य में नियंत्रण के लिए कार्य करेगी और समिति की बैठक प्रति माह आयोजित की जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें