अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले 10 लोगों पर कार्यवाही :... - CG Sandesh

अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले 10 लोगों पर कार्यवाही : 320 बोरा धान जप्त

कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार आज राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 10 प्रकरणोें पर 320 बोरा धान अर्थात् (128 क्विंटल) धान जप्त किए गए। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें महासमुंद तहसील के ग्राम रायतुम निवासी संजय अग्रवाल से 25 बोरी धान, ग्राम तुमगांव निवासी  गोकुल साहू से 30 बोरी धान, ग्राम पासिद निवासी टिकेश्वर निषाद से 50 बोरी एवं  ईशु कुमार से 30 बोरी धान, ग्राम जलकी निवासी  मोती निषाद से 25 बोरी धान, ग्राम छपोराडीह निवासी  राजेन्द्र सेन से 25 बोरी धान, ग्राम मरौद निवासी दक्ष कुमार यादव से 30 बोरी धान एवं ग्राम सिरपुर निवासी  कमल किशोर टावरी से 25 बोरी धान जप्त किया गया तथा इसी प्रकार पिथौरा तहसील के ग्राम भुरकोनी निवासी  राधेश्याम अग्रवाल से 30 बोरी धान एवं सरायपाली तहसील के ग्राम पे्रतेनडीह निवासी प्रशांत बारिक से 50 बोरी धान जप्त कर आवश्यक कार्यवाही किया गया।

अब तक जिले में कुल 158 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें 8325 बोरा धान अर्थात् 3330 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 10 वाहन भी शामिल हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें