महासमुंद : हाथ में तलवार लेकर लोगो डराने वाला व्यक्ति गिरफ्तार.
महासमुन्द पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति नीला जींस पेट, चेक टी शर्ट और काला जैकेट पहनकर रमन टोला नहर के पास मचेवा वार्ड न0 8 में लोहे को तलवार नुमा हथियार जैसा लेकर लहरा रहा है और लोगो को डरा धमका रहा है. जिससे अपने जाने वाले लोग देखकर डर व भयभीत होकर दहशत मे ईधर उधर दौड रहे है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर वार्ड न0 08 रमनटोला नहर के पास मचेवा पहुंचा तो एक व्यक्ति हाथ मे लोहे का तलवार नुमा हथियार लहराते हुये लोगो को डराते धमकाते दिखा एवं लोग भागते फिरते दिखे. जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम परस राम लहरे पिता गणेश लहरे उम्र 32 वर्ष वार्ड न0 8 रमनटोला नहर अमर नगर मचेवा का होना बताया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक लोहे का तलवार नुमा धारदार हथियार जिसकी कुल लम्बाई 21इंच फल की लम्बाई 12.5 इंच व मुठ की लम्बाई 08.5इंच फल की चौडाई 3.3 इंच, मुठ मे रबर ट्यूब काला रंग का बंधा हुआ, फल की ओर घुमावदार हल्का नोकीला, धारदार को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया.