महासमुंद : पुरानी रंजीश को लेकर चाकू से कई बार प्राण घातक हमला, मामला दर्ज.
थाना महासमुन्द गौरा चौरा के पास पुरानी रंजीश को लेकर हत्या करने की नियत से चाकू से कई बार प्राण घातक वारकर चोट पहुँचाने वाले पर मामला दर्ज किया गया है.
विजय साहू ने पुलिस को बताया कि 28 दिसम्बर 2020 के सुबह 9.00 बजे वह अपने घर से गौरा चौरा की ओर टहलने आ रहा था, उसी समय उसका भतीजा लाकेश साहू उम्र 32 वर्ष खून से लथपथ चिल्लाते हुये बचाओ बचाओ करते अपने घर की ओर भाग रहा था, जिसके पीछे स्वीपर कालोनी का सिद्धू स्वीपर महासमुन्द का अपने हाथ मे चाकू लिये हुए तुझे जान से खत्तम कर दुंगा कहते हुये दौड़ा रहा था.
विजय साहू ने पुलिस को बताया कि लाकेश साहू खून से पूरी तरह नहा डाला था, उसके पेट में दोनो पैर से चाकू के वार से काफी खून बह रहा था. जिसे पूछने पर बताया कि सिद्धू स्वीपर उसके हत्या करने की नियत से पुरानी रंजीश को लेकर चाकू से कई बार प्राण घातक वार करने से चोट आयी है. इसके नाद लाकेश को जिला अस्पताल ईलाज के लिए ले जाया गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 307 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.