तुमगांव : लकड़ी लाने गई गूंगी एवं बहरी लड़की की गला दबाकर हत्या.
तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम जलकी में लकड़ी लाने गई गूंगी एवं बहरी लड़की की हत्या का मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि 1 दिसम्बर 2020 को हेमंत साहू थाना आकर जबानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बड़ी बहन मृतिका जानकी साहू पिता जुगसाय साहू उम्र 50 गूंगी एवं बहरी है, वह सुबह लकड़ी लाने जंगल गई थी. और उसके दोपहर तक घर वापस नहीं आने पर उसकी पतासाजी की गई. तब गांव के मनीष साहू द्वारा बताया गया कि जानकी साहू ग्राम जलकी के सागौन जंगल के अंदर मृत अवस्था में पड़ी है.
इसके बाद हेमंत साहू अपने भांजे इवन साहू के साथ सागौन जंगल अंदर जा कर देखा तो वहां गांव वालों की भीड लगी थी. मामले की जानकारी पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि जानकी साहू जंगल अंदर उल्टा लेटी पड़ी थी, उसकी मृत्यु हो गयी थी.
मामले में पुलिस ने रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर शव का जांच पंचनामा कार्यवाही कर शव का पीएम कराया गया. 28 दिसंबर 2020 के को मिली पीएम रिपोर्ट में मृतिका जानकी साहू की मौत गला दबाने से, दम घुटने से होना एवं मौत की प्रकृत्ति हत्या का होना लेख किया गया.
पुलिस ने संपूर्ण मर्ग जांच एवं पीएम रिपोर्ट में मृतिका जानकी साहू की मौत गला दबाकर हत्या करने से होना पाया गया है. जिसपर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धारा 302 भादवि अपराध घटित होना पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.