बसना : बिहान योजना से जुड़कर ज्योति महिला स्व. सहायता समूह द्वारा किया जा रहा गढ़ कलेवा का संचलान, मिल रहा रोजगार और सम्मान.
बिहान योजना से जुड़कर महिला स्व. सहायता के माध्यम से स्थानीय अरेकेल की युवतियां और महिलाए जनपद पंचायत बसना के परिसर में गड़कलेवा का संचालन कर रही है. बिहान योजना अंतर्गत युवतियां और महिलाओं को रोजगार मिल रहा है.
बता दे कि 1 माह पहले ही जनपद पंचायत बसना परिसर में गड़कलेवा का शुभारम्भ किया गया है. जनपद पंचायत में गड़कलेवा खुल जाने से जनपद से जुड़े पंच सरपंच, पंचायत सचिव तथा कर्मचारियो का नास्ता चाय अब यही से हो रहा है.
साथ ही आस पास के निवासियों और ग्रामीण क्षेत्र से आये हुए लोगों को भी या नास्ता चाय और छत्तीसगढ़ व्यंजन लुभा रहे हैं. महिलायें और युवतियां को योजना से लाभ रोजगार तो मिला ही है, साथ सम्मान भी मिल रहा है.
बसना के गड़कलेवा में कुल्हड़ चाय में दिया जा रहा है, यह एक अच्छी सुविधा है आज कल तो सिर्फ प्लास्टिक के डिस्पोजल में ही जगह-जगह चाय मिलता है, जो सेहत के लिये हानिकारक भी माना जाता है. वहीं ज्योति महिला स्व. सहायता द्वारा कुल्हड़ का भी सुविधा रखा गया हैं जो कि अभी गड़कलेवा में चाय पीने वालों के मन लुभा रहें हैं.
बसना जनपद परिसर में बिहान योजना से जुड़कर युवतियां और महिलाए चाय नास्ता के साथ छत्तीसगढ़ व्यंजनों के लिए भी कोशिशें जारी है, लोगो के मांग के अनुरूप ही अभी समोसा, बड़ा भजिया और अन्य प्रकार के नास्ता बनाकर संचलान किया जा रहा है.