बसना : यात्री प्रतीक्षालय हो रहे है अनुपयोगी साबित, लोगो का ... - CG Sandesh

बसना : यात्री प्रतीक्षालय हो रहे है अनुपयोगी साबित, लोगो का मोह होता जा रहा भंग

बसना विधानसभा अंतर्गत गांव-गांव में बनाए गए यात्री प्रतीक्षालय अब अनुपयोगी साबित हो रहे हैं. देख रेख के अभाव में यह कभी मवेशियों तथा कभी असमाजिक तत्वों का कार्य आ रहा है. लोगों को गांव-गांव में बनाए गए यात्री प्रतीक्षालय का मोह अब भंग होते जा रहा है. इसका बड़ा कारण यह है सम्बंधित ग्राम पंचायत द्वारा आवश्यक रख रखाव नही किया जा रहा है.

सरकार द्वारा ग्रामीणों की सुख सुविधाओं के लिए कई योजनाए संचालित करती है लेकिन जिम्मेदारों के सही तरीके से संचालन नही करने के कारण से ये योजनायें धरातल पर दम तोड़ता नजर आ रही है.

सरकार द्वारा लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए यात्री प्रतीक्षालय का हाल अब बेहाल है. ग्रामीण क्षेत्रो में भारी बरसात और तेज धूप से बचने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के इलाकों में यात्री प्रतीक्षालय बनाए गए, ताकि मार्गो में सफर कर रहे लोगों को आकस्मिक वर्षा या तेज धूप से बचने या विश्राम करनें तथा मार्ग में हो रहे बसों में सफर करनें वालो का इंतजार करने के काम आये.

लेकिन जिम्मेदारों द्वारा विशेष ध्यान नही रखे जाने के कारण यात्री प्रतीक्षालय अब खंडहर का रूप लेने लगा है. या असामाजिक तत्वों और मवेशियों का अड्डा बन चुका है जो वहां गन्दगी फैलाते हैं.

बसना से जगदीशपुर बम्हनी मार्ग में  बोइरडीह, बम्हनी में बनाए गए यात्री प्रतीक्षालय अब की स्तिथि में अनुपयोगी साबिते हो रही है. इन जगहों में बनाए गए यात्री प्रतीक्षालय अब मवेशियों का अड्डा बन चुका है. बोइरडीह में बनाए गए यात्री प्रतीक्षालय में दरवाजे नही होने के कारण मवेशियों द्वारा घुसकर गंदगी फैलाया जाता है.

वहीं बम्हनी में बनाए गए यात्री प्रतीक्षालय में भी दरार आ चुके है और अंदर गंदगी फ़ैला हुआ है, इससे लोगो का मोह भंग होता जा रहा है. आस पास कंटीली झाड़ियां उग चुके है. अंदर प्रवेश करके देखने पर हालात जर्जर हो चुके है बैठक व्यवस्था बेहाल है.


अन्य सम्बंधित खबरें