महासमुंद : अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले 7 लोगों पर का... - CG Sandesh

महासमुंद : अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले 7 लोगों पर कार्यवाही, 232 बोरा धान जप्त.

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार आज भी राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में धान के अवैध कारोबार में लगे हुए लोगों पर अपनी कड़ी नजर बनाए रखी. जाँच दल द्वारा धुंआधार कार्यवाही करते हुए आज 7  प्रकरणों पर 232 बोरा धान (92.8 क्विंटल) जप्त किए गए हैं.

प्राप्त जानकारी अनुसार तहसील महासमुन्द के अंतर्गत ग्राम बेलसोंडा के 4 प्रकरण है. जिसमे जनक राम साहू से 25 बोरा, रामकृष्ण चन्द्राकर से 30 बोरा, प्रमोद चन्द्राकर से 25 बोरा और बीसहत चन्द्राकर से 30 बोरा धान जप्त किया गया है. इसी प्रकार तहसील बसना  के अंतर्गत ग्राम कुड़ेकेल में निवासी दामोदर साव पिता जगदीश साव से 30 बोरा, तहसील पिथौरा में संजय अग्रवाल पिता राजेंद्र अग्रवाल (कामेश्वरी ट्रेडर्स) से 40 बोरा व तहसील बागबहरा अंतर्गत ग्राम खल्लारी में विजय अग्रवाल से 52 बोरी धान की जप्ती की गई है.

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर 2020 से शुरू होने के बाद अब तक जिले में कुल 165 प्रकरण दर्ज किए गए है. जिनमें 8557 बोरा धान अर्थात् 3422.8 क्विंटल धान और अवैध परिवहन में लगे हुए 10 वाहन की जप्ती की गई है.

जिले में कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उड़नदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर सतत निगरानी की जा रही है. ओड़िशा सीमा पर बसे गांव आदि पर अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए जांच नाका भी बनाए गए है. इन नाकों पर संबंधित अधिकारी बराबर नजर बनाए हुए हैं और सतत निरीक्षण कर रहे हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें