महासमुंद : प्रदर्शनी से मिलती है विकास कार्यों की जानकारी प्रदर्शनी में किया जा रहा निःशुल्क प्रचार सामग्रियों का वितरण
जिला मुख्यालय महासमुन्द सहित जिले के सभी ब्लाॅक मुख्यालय बागबाहरा,
पिथौरा, बसना और सरायपाली में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दो वर्ष के कार्यकाल
में किए गए कार्यों और उपलब्धियांे पर आधारित ‘‘गढ़बों नवा छत्तीसगढ़’’
छायाचित्र विकास प्रदर्शनी का आयोजन जनसम्पर्क विभाग द्वारा किया जा रहा
है। प्रदर्शनी के आखिरी दिन जनपद पंचायत मुख्यालय सरायपाली के मनरेगा भवन
परिसर में लगाई गई थी। प्रदर्शनी स्थल पर आम जन को प्रचार सामग्री, योजनाओं
पर आधारित पुस्तक, पाॅम्प्लेट का भी निःशुल्क वितरण किया गया। लगाई गई
प्रदर्शनी को पंचायत प्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी एवं आम लोगों
ने उत्सुकता अवलोकन कर रहें और शासन के योजनाओं के बारे जानकारी ले रहें
है।
सरायपाली के पूर्व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एम.एस. कश्यप ने
प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि यह राज्य शासन की बहुत ही सराहनीय पहल
है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी
सभी वर्गाें के लोगों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें
विद्यार्थियों के लिए भी लाभप्रद है। जीव विज्ञान के व्याख्याता
देवेन्द्र सिंह राय ने कहा कि प्रदर्शनी में शासन की प्रचार सामग्री के
साथ-साथ लोगों को पुस्तक, पाॅम्प्लेट भी निःशुल्क दिए जा रहे है यह लोगों
के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
इसी तरह ग्राम पंचायत संतपाली के किसान श्री
कार्तिकेश्वर सिंह ने बताया कि बहुत से लोगों को शासन की योजनाओं के बारें
में जानकारी नहीं रहती प्रदर्शनी एवं प्रचार-प्रसार सामग्री प्राप्त करने
से शासन की योजनाओं के बारें में जानकारी मिलती है।
बतादें कि जिला
मुख्यालय महासमुन्द के श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हाॅल में दो दिवसीय
प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। यह इस महीनें की 17 एवं 18 तारीख को लगी
थी। दो दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारम्भ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने किया
था। शुभारम्भ अवसर पर अपर कलेक्टर जोगेन्द्र कुमार नायक, अनुविभागीय
अधिकारी राजस्व सुनील कुमार चन्द्रवंशी के अलावा महासमुन्द प्रेस क्लब
के अध्यक्ष पत्रकार, इलेक्ट्राॅनिक मीडिया न्यूज 18 के, स्वराज एक्सप्रेस
के संवाददाताओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया था।
इसी प्रकार पिथौरा,
बसना में भी ब्लाॅक स्तरीय प्रिंट और इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के पत्रकारों ने
प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में राम वनगमन पर्यटन परिपथ का
विकास, गाय-गौठान-गोबर ने बदली गाॅव की तस्वीर, डाॅ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य
सहायता योजना, नरवा, गरवा, घुरवा अउ बाड़ी, गढ़कलेवा, वनोपज, सार्वभौम पीडीएस
के साथ ही मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना आदि फोटो और आकड़ों सहित दर्शाया
गया है। प्रदर्शनी में युवा वर्ग ने खास रूचि दिखाई। इस एक दिवसीय
प्रदर्शनी को देखने के लिए जनपद पंचायत में अपने कार्य पर आए नागरिकों में
प्रदर्शनी को देखने काफी उत्साह थी।