महासमुंद : अवैध रूप से रखे 130 बोरी (52 क्विंटल) धान जप्त. - CG Sandesh

महासमुंद : अवैध रूप से रखे 130 बोरी (52 क्विंटल) धान जप्त.

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में धान के अवैध कारोबार में लगे हुए लोगों पर अपनी कड़ी नजर बनाए रखी  है. जाँच दल द्वारा लगातार अवैध धान जप्त किया जा रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार महासमुंद तहसील अंतर्गत आज टिकाराम साहू ग्राम सिंधी से 30 बोरी (12 क्विंटल), ग्राम चिलको के शिवकुमार देवांगन से 20 बोरी (8 क्विंटल), टोपलाल साहू से 25 बोरी (10 क्विंटल) और  रेखचंद साहू से 30 बोरी (12 क्विंटल) अवैध धान जप्त किया गया है. पिथौरा तहसील अंतर्गत संजय जामुलकर पिता शत्रुघन जामुलकर ग्राम भुरकोनी से 25 कट्टा धान (10 क्विंटल)  धान जप्त किया गया है. इस तरह जिले में आज कुल 130 बोरी (52 क्विंटल) धान जप्त किया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें