महासमुंद : अवैध रूप से रखे 142 बोरी (56.8 क्विंटल) धान जप्त.
कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में धान के अवैध कारोबार में लगे हुए लोगों पर अपनी कड़ी नजर बनाए रखी है. जाँच दल द्वारा लगातार अवैध धान जप्त किया जा रहा है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज महासमुंद जिले में कुल 4 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए कुल 142 बोरा (56.8 क्विंटल) धान जप्त किया गया है. जिसमे पिथौरा तहसील से माधुरी डडसेना पति लखनलाल डडसेना से 22 बोरा (8.8 क्विंटल) धान, तहसील महासमुंद के ग्राम बेमचा में कपिल गुप्ता से 40 बोरा (16 क्विंटल) धान, ईश्वर प्रसाद चंद्रवंशी से 50 बोरा (20 क्विंटल) धान और तहसील बागबाहरा के ग्राम डूमरडीह में गौतम सिन्हा से 30 बोरा (12 क्विंटल) धान जप्त किया गया है.
इस तरह जिले में अब तक कुल 169 प्रकरणों में 8699 बोरा (3479.6 क्विंटल) धान, और 10 वाहन जप्त किये गये हैं.