महासमुंद : अवैध रूप से रखे 394 बोरा (157.6क्विंटल) धान जप्त.
कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में धान के अवैध कारोबार में लगे हुए लोगों पर अपनी कड़ी नजर बनाए रखी है. जाँच दल द्वारा लगातार अवैध धान जप्त किया जा रहा है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज महासमुंद जिले में कुल 5 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 394 बोरा (157.6क्विंटल) धान जप्त किया गया है. जिसमे बागबाहरा तहसील से ग्राम खेमडा के तोरण लाल चक्रधारी से 21 बोरा (8.4 क्विंटल) धान, और हरीराम ध्रुव से 15 बोरा (6 क्विंटल) धान, तहसील पिथौरा के ग्राम सिंगारपुर में मानसिंह बरिहा पिता दसरू बरिहा से 301 बोरा (120.4 क्विंटल) धान जप्त किया गया. तथा बसना तहसील के ग्राम छिर्रलेवा में गेस राम सिदार पिता स्व. गोवर्धन सिदार से 27 बोरा (10.8 क्विंटल), ग्राम बिछिया में राजेश पटेल पिता बेलाल पटेल से 30 बोरा (12 क्विंटल) धान जप्त किया गया है।
इस तरह जिले में अब तक कुल 174 प्रकरणों में 9093 बोरा (3637.2 क्विंटल) धान, और 10 वाहन जप्त किये गये हैं.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें