एसडीएम दूदावत को दी गई विदाई - CG Sandesh

एसडीएम दूदावत को दी गई विदाई

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) सरायपाली कुणाल दूदावत को आज यहाँ कलेक्टर कक्ष में विदाई दी गई। दूदावत का स्थानांतरण  मुख्य कार्यपालन जिला पंचायत जिला कोरिया हुआ है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने समारोह आयोजित कर विदाई दी। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने एसडीएम को पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना वायरस के रोकथाम एवं नियंत्रण में इनके कार्य को भुलाया नहीे जा सकता। कई बार दिन-रात काम करने पड़े। 

विदाई समारोह में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. रवि मित्तल, अपर कलेक्टर जोगेंद्र कुमार नायक, एसडीएम महासमुन्द सुनील कुमार चंद्रवंशी, पिथौरा राकेश गोलछा, डिप्टी कलेक्टर बी.एस. मरकाम, तहसीलदार मूलचंद चोपड़ा एवं आबकारी अधिकारी दिनकर वासनिक उपस्थित थे।

स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है। सरकारी सेवा इससे सभी को रूबरू होना ही पड़ता है। अपने एक साल की अवधि में जितना हो सका उतना जनता की सेवा करने का कोशिश की। उक्त बातें निवर्तमान एसडीएम कुणाल दूदावत व्यक्त की। मालूम हो कि दूदावत भारतीय प्रशासनिक सेवा 2017  बैच के अधिकारी है । 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें