महासमुंद : कंटेनर ने ट्रेक्टर ट्राली को पीछे से मारी ठोकर, 6... - CG Sandesh

महासमुंद : कंटेनर ने ट्रेक्टर ट्राली को पीछे से मारी ठोकर, 6 घायल.

थाना महासमुंद अंतर्गत महानदी पुल के पास कंटेनर वाहन ने ट्रेक्टर ट्राली को पीछे से ठोकर मारकर किया एक्सीडेन्ट कर दिया, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि डुकेश साहू के पास स्वयं के नाम से किसानी करने के लिये एक वाहन ट्रेकटर क्रमांक CG 06 GN 1148 जिसमें वह किसानी के अलावा अन्य कामों में भी उपयोग करता है. वह आज से करीब एक माह पूर्व टोल नाका BSCPL कम्पनी के द्वारा सड़क के बीच डिवाईडर में लगे पौधों को छिलाई करने एवं सफाई करने के बाद कचड़ा उठाने के लिये अपने ट्रेक्टर को किराये में लगाया था.

डुकेश साहू रोज की तरह 30 दिसम्बर 2020 को उसके ट्रेक्टर में करीब 6-7 महिला पुरूष लेवर तथा सुपरवाईजर देव सिंग दीवान के साथ महानदी पुल के पास सड़क किनारे अपने ट्रेक्टर को खड़ा कर ट्राफिक सिग्नल सेफ्टी को लगाकर लेवर लोग काम के करने के लिये ट्रेक्टर से उतर रहे थे.


तभी शाम करीबन 04.30 बजे अचानक आरंग तरफ से एक कंटेनर वाहन 10 चक्का का चालक द्वारा अपने वाहन को तेज लापरवाही पूर्वक मानव जीवन को संकाटापन स्थिति में डाल कर चलाते हुये तेज रफ्तार से लाकर ट्रेक्टर ट्राली के पीछे जोरदार ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया.

जिससे ट्रेक्टर में बैठे लेवर राम कुंवर बाई, जानकी बाई, टिकेश्वरी यादव, नूतन चौहान, लोकेश यादव, रेखा बाई यादव तथा सुपरवाईजर देव सिंग दीवान को चोटे आई है. और ट्रेक्टर क्षतिग्रसत हो गया है, साथ ही डुकेश साहू को भी चोटे आई. ठोकर मारने के बाद वाहन कंटेनर खडी थी, उसका नंबर AP 35 TB 1224 बताया गया.

घटना के पश्चात सभी चोट ग्रस्त लोगों को 108 के द्वारा आरंग अस्पताल में भर्ती कराकर ईलाज करवा रहे है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कंटेनर चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.




अन्य सम्बंधित खबरें