महासमुंद : गालियां देने से मना करने पर दी जान से मारने की धम... - CG Sandesh

महासमुंद : गालियां देने से मना करने पर दी जान से मारने की धमकी.

थाना महासमुंद अंतर्गत ग्राम मोरधा में जान से मारने की धमकी मिलने का मामला दर्ज करवाया गया है. पुलिस ने बताया कि 1 जनवरी 2021 के हीराराम साहू सुबह करीब 9 बजे गायत्री मंदिर के पास बैठा था तभी गांव का नेतराम सेन उसके पास आकर उसे देख कर मां बहन की अश्लील गालिया देते हुये गायत्री वाले साले बहुत हराम खोर होते है बोला.


जिसे सुनकर हीराराम साहू को खराब लगा तो वह उसे गालियां देने के लिये मना किया. जिसपर नेतराम ने तु मेरा क्या उखाड लेगा मेरा पहुच आगे तक है. बोल कर मै तुमको यही पर जान से मारकर खतम कर दूंगा धमकी दिया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें