महासमुंद : अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले 02 लोगों पर क... - CG Sandesh

महासमुंद : अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले 02 लोगों पर कार्यवाही 55 बोरा धान जप्त

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार आज राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 02 प्रकरणोें पर 55 बोरा धान अर्थात् (22 क्विंटल) धान जप्त किए गए। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें बागबाहरा तहसील के ग्राम कोल्दा निवासी मुकेश कुमार से 30 बोरी धान, पिथौरा तहसील के ग्राम रेमड़ा निवासी दयाल सिंह से 25 बोरी धान जप्त कर उचित कार्यवाही किया गया।
अब तक जिले में कुल 176 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें 9148 बोरा धान अर्थात् 3659.2 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 10 वाहन भी शामिल हैं। जिले में कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उड़नदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें