पूर्व विधायक के पावर प्लान्ट में हुई चोरी - CG Sandesh

पूर्व विधायक के पावर प्लान्ट में हुई चोरी

ग्राम बिरबिरा थाना तुमगांव अंतर्गत पूर्व विधायक पूनम चन्द्राकर के निर्माणाधीन श्रीपुर पावर प्लान्ट में स्थित स्टोर रूम में रखा हुआ विघुत ट्रान्सफार्मर चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार 01 अगस्त 20 को प्लान्ट का चौकीदार रेशम लाल ध्रुव ट्रान्सफार्मर को देखकर गया था जो लाकडाउन होने के कारण लगभग तीन महीने प्लांट जाकर देखरेख नहीं किया जो दिनांक 01 नवंबर 20 को प्लांट के स्टोर रूम में जाकर देखा तो अंदर रखा ट्रान्सफार्मर बिखरा क्षतिग्रस्त हालात में पडा था एवं ट्रान्सफार्मर के अंदर लगे क्वाईल नहीं था.

इसके बाद इसकी चौकीदार रेशम लाल ध्रुव ने पूर्व विधायक की दिया. बताया गया कि 01 अगस्त 2020 से 31 अक्टूबर 2020 के बीच कोई अज्ञात चोर पावर प्लान्ट के स्टोर रूम में रखे ट्रान्सफार्मर को क्षतिग्रस्त कर ट्रान्सफार्मर के क्वाईल कीमती 30,000 रूपये को चोरी कर ले गया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 380-IPC, 427-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें