लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा मुहैया कराने वाले को  घे... - CG Sandesh

लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा मुहैया कराने वाले को घेराबंदी कर पकड़ा गया.

थाना तुमगांव चौकी सिरपुर पुलिस को 02 जनवरी 2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति रोड किनारे झोपडीनुमा दुकान में लोगों को अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा प्रदान कर रहा है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर सिरपुर कुहरी रोड अशोक ध्रुव के मकान के सामने पहुंचा जहां एक व्यक्ति अपने झोपडीनुमा दुकान में लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा मुहैया कराते दिखे जिसे घेराबंदी किया.

जिस पर पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये, तथा शराब पीने पिलाने की मुहैया कराने वाला दुकानदार व्यक्ति मिला जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम राकेश सोनवानी पिता झग्गलू सोनवानी उम्र 40 वर्ष ग्राम सिरपुर थाना तुमगांव जिला महासमुन्द का होना बताया.
जिसके कब्जे से पुलिस ने 02 नग खाली अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हीसकी शराब की शीशी व 02 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त कर धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें