सरायपाली : मकान बाडी में लगे सबमर्शिबल पम्प चोरी मामला दर्ज. - CG Sandesh

सरायपाली : मकान बाडी में लगे सबमर्शिबल पम्प चोरी मामला दर्ज.

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम बड़ेपंधी में मकान बाडी में लगे सबमर्शिबल पम्प चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि महेश भोई घरेलु उपयोग के लिये अपने मकान के बाडी में बोर खुदवाये थे, जिसमें जीत कंपनी का सबमर्शिबल पम्प 1 HP का लगाये थे कि जिसको 31 दिसम्बर 2020 के शाम करीबन 6-7 बजे तक चलाये थे.
इसके बाद 01 जनवरी 21 के सुबह 06.00 बजे सबमर्शिबल पम्प को चलाने से पानी बाहर नहीं निकलने पर बोर के पास जाकर देखा तो बोर में लगाये पम्प नहीं था, जिसे रात्रि कोई अज्ञात चोर के द्वारा उसके मकान बाडी में लगे जीत कंपनी का सबमर्शिबल पम्प 1 HP कीमती करीबन 7,000 रूपये को चोरी कर ले गया. जिसका आस पास पता तलाश करने पर भी कोई पता नहीं चला, मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें