बसना : गली में अपने बच्चों के साथ धुप सेंकने बैठी महिला से ज... - CG Sandesh

बसना : गली में अपने बच्चों के साथ धुप सेंकने बैठी महिला से जेठ ने की मारपीट, फेकें ईंट के टुकडे

बसना थाना अंतर्गत ग्राम खेमडा में पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौच व मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि सुमित्रा भोई 2 जनवरी 2021 को शाम 04:30 बजे धुप सेंकने के लिए घर के बाहर गली में अपने बच्चों के साथ बैठी थी, उसके पति तालाब तरफ गये थे.

इसी दौरान गली से उसका जेठ बिसीकेशन भोई गुजर रहे थे और पुरानी रंजिश पर से सुमित्रा भोई को गाली गलौच करने लगे. जिसे उसके द्वारा गाली गलौच करने से मना करने पर वह और गंदी गंदी मां बहन की गाली देने लगा, जिसे बार बार मना करने पर भी नही माना.

इसके बाद बिसीकेशन की पत्नी जम्बोबती भी आ गई और दोनो पति पत्नी सुमित्रा भोई के साथ झुमाझपटी कर चप्पल से मारपीट करने लगे. उसी समय सुमित्रा का पति ऋषिकेशन बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट करने लगे. और बिसीकेशन द्वारा ईंट के टुकडे से फेंक के मारने पर ईंट का टुकडा सुमित्रा के बांये हाथ के कलाई मे लगा जिससे चोंट लगकर खून बहने लगा एवं सुमित्रा के पति के सिर में ईंट का टुकडा लगने पर सुमित्रा के पति ऋषिकेशन के सिर मे चोंट लगा और खून बहने लगा. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें