महासमुंद : 3 प्रकरणों में अवैध रूप से रखे 120 बोरा (48 क्विं... - CG Sandesh

महासमुंद : 3 प्रकरणों में अवैध रूप से रखे 120 बोरा (48 क्विंटल) धान जप्त.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज महासमुंद जिले में कुल 3 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 120  बोरा (48 क्विंटल) धान जप्त किया गया है. जिसमे तहसील पिथौरा के ग्राम तिलंजनपुर के  सुदाम पटेल पिता परसराम पटेल से  40  बोरा (16  क्विंटल) धान जप्त किया गया. तथा बागबाहरा तहसील के ग्राम चिमरकेल में दुबे पिता संतराम साव से 50 बोरा (20 क्विंटल), तहसील सरायपाली के ग्राम परेवापाली के बिहारी नायक पिता निरंजन नायक से 30 बोरा (12 क्विंटल) धान जप्त किया है.

इस तरह जिले में अब तक कुल 179 प्रकरणों में 9268  बोरा (3707.2 क्विंटल) धान,  और 10 वाहन जप्त किये गये हैं. आपको बता दें कि राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में धान के अवैध कारोबार में लगे हुए लोगों पर अपनी कड़ी नजर बनाए रखी है. जाँच दल द्वारा लगातार अवैध धान जप्त किया जा रहा है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें