महासमुंद : साइकिल चलाकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र पहुंचे एसपी, ... - CG Sandesh

महासमुंद : साइकिल चलाकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र पहुंचे एसपी, सायबर क्राइम से बचने किया जागरूक

हमर पुलिस, हमर संग अभियान के तहत महासमुंद पुलिस ने अनूठी पहल शुरू की है। लोगों के मन में पुलिस के प्रति भरोसा जगाने के लिए एसपी खुद आगे आ रहे हैं। एसपी कभी बाइक से तो कभी साइकिल से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों को नशामुक्ति के साथ ही साइबर क्राइम के प्रति जागरूक कर रहे हैं। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर सोमवार को साइकिल से कंंट्रोल रूम महासमुंद से ग्राम खट्टी, लभराकला, डुमरपाली, तुसदा, खुंटेरी, आमाकोनी, खम्हरिहा, डुमरडीह, कोकनाझर होते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान एसपी ने नक्सल प्रभावित ग्राम मातरबाहरा में पुलिस विभाग द्वारा स्वीकृत रंगमंच का भूमिपूजन किया। रास्ते में पड़ने वाले गांवों में एसपी ने ग्रामीणों को नशा मुक्त रहने तथा यातायात नियमों के पालन करने की समझाइश देते रहे। 

वहीं साइबर अपराध व अन्य अपराध के प्रति जागरूक किया। आपको बता दें कि पुलिस की इस मुहिम के बारे में सबसे पहले भास्कर ने ही 1 जनवरी को बताया था। एसपी थाना कोमाखान के नक्सल प्रभावित टुहलू चौकी क्षेत्र में साइकिल पेट्रोलिंग नक्सल गश्त सर्चिंग किया। दूरस्थ नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम मातरबाहरा पहुंचकर पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा स्वीकृत रंगमंच निर्माण का भूमिपूजन किया। गांव में हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम कर ग्रामीणों को साइबर क्राइम, ऑनलाइन ठगी, एटीएम फ्रॉड, यूपीआई पिन ठगी से बचने जागरूक किया। वहीं ग्रामीणों को पुलिस मित्र बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

वरिष्ठ लोगों का किया गया सम्मान
एसपी ने गांव में नक्सल गतिविधियां होने पर तत्काल जानकारी देकर नक्सल उन्मूलन में सहयोग करने की अपील की। गांव के वरिष्ठ नागरिकों को श्रीफल व शॉल देकर सम्मानित किया। वहीं बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें कॉपी, पेन, बिस्टिक, चॉकलेट बांटे। इस दौरान नारद सूर्यवंशी, लितेश सिंह, सौरभ सुमन, नितिश नायर, दीपा केवट, उमाकान्त तिवारी, लक्ष्मीनारायण साहू समेत अनेक पुलिसकर्मी शामिल थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें