पटेवा : पचरी में 04 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

पटेवा : पचरी में 04 लीटर महुआ शराब जप्त.

पटेवा पुलिस ने 4 जनवरी 2021 को मुखबीर की सूचना पर ग्राम पचरी के प्रभु जोशी को झलप बागबाहरा रोड छोटा पुलिया के पास ग्राम पचरी में अवैध शराब बिक्री करने हेतु रखे हुए पकड़ा है.


पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर शराब रेड कार्यवाही किया. जहाँ आरोपी प्रभु जोशी पिता बिसेलाल जोशी उम्र 45 साल निवासी पचरी थाना पटेवा के कब्जे से एक प्लास्टिक थैला के अंदर एक पांच लीटर क्षमता वाली पीला रंग की प्लास्टिक जरीकेन में 04 लीटर महुआ शराब किमती 800 रूपये का रखा मिला. जिसपर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें