महासमुंद : पत्नि के जेवर और पैसे ले जाकर पति ने शराब पीने मे... - CG Sandesh

महासमुंद : पत्नि के जेवर और पैसे ले जाकर पति ने शराब पीने में किया खर्च, फिर मायके से पैसा लाओ कहकर करने लगा प्रताड़ित, पत्नी ने की आत्महत्या.

थाना महासमुंद अंतर्गत नयारावण भाठा में अपने पति से प्रताड़ित होकर एक महिला ने की आत्महत्या कर ली. जिसपर पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि मृतिका संगीता बेहरा के परिजन से पुछताछ कर कथन लिया गया. जिन्होने अपने अपने कथन में बताये की मृतिका वर्ष 2016 में अपने मायके टीटलागढ उडिसा से राज बेहरा के साथ शादी कर महासमुन्द आई थी.

शादी में मायके वाले अपने हैशियत के अनुसार दहेज में सामान एवं कुछ जेवर दिये थे, केवल फ्रीज एवं मोटर सायकल नहीं दिये थे। कि आरोपी राज बेहरा आदतन शराबी प्रवृत्ति का है जो अपनी पत्नि मृतिका के जेवर और उसके पास के पैसे को भी ले जाकर शराब पीने मे खर्च कर दिया, और मृतिका को अपने मायके से पैसे लाकर दो कहकर मारपीट कर परेशान करने लगा।


मृतिका एवं मायके वालो के द्वारा पैसा नहीं है कहने पर मृतिका को फ्रीज एवं मोटर सायकल के एवज में मायके से पैसा लाओ कहकर प्रताडित करने लगा, जिससे परेशान होकर मृतिका दिनांक घटना समय को अपने निवास स्थान पर सल्फास नामक जहर सेवन कर ली, जिसे उसकी सास एव देवर द्वारा ईलाज हेतु रायपुर डीकेएस अस्पताल ले गये, जहा दिनांक 04 जून 20 के प्रात: 05.30 बजे ईलाज के दौरान मौत हो गया.

पीएम रिपोर्ट मे महिला का जहर सेवन से मृत्यु होना लेख किया गया. बताया गया कि आरोपी राज बेहरा के द्वारा मृतिका को विवाह के करीब 05 वर्ष में अपने मायके से(दहेज) पैसा लाओ कहकर शराब के नशे में मारपीट कर प्रताडित करने से मृतिका द्वारा जहर सेवन कर ली. जिससे मृतिका की मृत्यु होना पाया गया. पुलिस ने मामले की सम्पूर्ण मर्ग जांच पर अपराध धारा 304(ख) भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें