महासमुंद : कलेक्टर  डोमन सिंह पहुंचे इंग्लिश मीडियम स्कूल, न... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर डोमन सिंह पहुंचे इंग्लिश मीडियम स्कूल, निर्माणाधीन स्कूल भवन का लिया जायजा

कलेक्टर डोमन सिंह ने आज आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पहुंचे वहां उन्होंने जरूरी आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने स्कूल की विभिन्न कक्षाओं के साथ ही लैब, रसोई घर आदि का भी अवलोकन किया। उन्होेंने स्कूल के जरूरी सिविल वर्क और रंगाई-पोताई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्यार्थियों के प्रवेश संख्या और वर्चुअल क्लास सहित स्टाॅफ और भर्ती की जानकारी ली। प्राचार्य आमी रूफुज ने बताया कि स्कूल मेें 429 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है। 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ रवि मित्तल, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण एस.आर. सिन्हा, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अधिकारी भोलाप्रसाद चन्द्राकर, नगर पालिका अधिकारी  ए.के. हालदार, सहायक संचालक स्कूल शिक्षा  हिमांशु भारतीय सहित अन्य अधिकारी साथ थे। कलेक्टर  डोमन सिंह ने तुमाडबरी में निर्माणाधीन इंग्लिश मीडियम स्कूल का भी जायजा लिया और कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। स्कूल की ईमारत निर्धारित समय-सीमा पूरी हो इसका विशेष ख्याल रखा जाए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें