महासमुंद : अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले 05 लोगों पर क... - CG Sandesh

महासमुंद : अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले 05 लोगों पर कार्यवाही 324 बोरा धान जप्त

कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशानुसार आज राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 05 प्रकरणोें पर 324 बोरा धान अर्थात् (129.6 क्विंटल) धान जप्त किए गए। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें बागबाहरा तहसील के ग्राम हाथीबाहरा निवासी कमलेश सिंह ठाकुर से 15 बोरी धान, पिथौरा तहसील के ग्राम डोंगरीपाली निवासी टुनटनिया से 84 बोरी धान एवं महासमुन्द तहसील के ग्राम अछोला निवासी जीवन लाल साहू से 25 बोरी धान और ग्राम बेलटुकरी निवासी भुवन लाल साहू से 30 बोरी धान जप्त किया गया तथा सरायपाली तहसील के अंतर्गत अंतर्राज्यीय 01 टाटा वाहन जप्त कर उचित कार्यवाही किया गया।

अब तक जिले में कुल 184 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें 9592 बोरा धान अर्थात् 3836.8 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 11 वाहन भी शामिल हैं। जिले में कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उड़नदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें